पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक साधारण आमसभा 27 को

वार्षिक साधारण आमसभा 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक साधारण आमसभा 27 को

समदड़ी.समदड़ीग्राम सेवा सहकारी समित की वार्षिक साधारण आम सभा 27 सितंबर को सवेरे 11 बजे कार्यालय में आयोजित होगी। समदड़ी ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी ने बताया कि 12 सितंबर को ग्राम सेवा सहकारी समिति की बैठक में वार्षिक साधारण आमसभा बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से वार्षिक साधारण आमसभा 27 सितंबर को बुलाने पर सहमति हुई। वार्षिक साधारण आमसभा की सूचना सभी सदस्यों को दी गई है।

डायरीवितरण कार्यक्रम में दुर्व्यवहार का आरोप

बालोतरा.निकटवर्तीकुड़ी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत में डायरी वितरण कार्यक्रम में एक कार्मिक की ओर से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीण शंकरलाल, ईश्वर-राम, छगनाराम, बगदाराम, भंवरराम, बिंजाराम, रामाराम, चंदाराम आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कुड़ी ग्राम पंचायत में बैंक डायरी वितरण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अस्थायी कर्मचारी ने मनमर्जी से अपने चहेतों को पहले फार्म पकड़ाना शुरू कर दिया। मना करने पर वार्ड नं 8 के वार्ड पंच शंकरराम का फार्म फाड़कर फैंक दिए। उन्होंने चेताया कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को भूख हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

विश्नोईको जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी

बालोतरा.नर्सेजपदाधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन जयपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में नर्सेज कर्मियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निवारण के लिए विस्तृत कार्य योजना रणनीति तैयार की गई। बाड़मेर जिला नर्सेज प्रवक्ता समन्यवक प्रमोद आशिया ने बताया कि अागामी दो माह में नर्सेज काे संगठित कर सदस्यता अभियान चलाने, संवैधानिक निर्वाचन संपन्न करवाने जिला स्तरीय कार्य समिति के गठन के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राणा की ओर से मेलनर्स मामराज विश्नोई को बाड़मेर जिला संयोजक पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी साैंपी गई।