- Hindi News
- प्रश्नमंच प्रतियोगिता में दिखाया बौद्धिक कौशल
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में दिखाया बौद्धिक कौशल
श्रीअग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत हो रहे आयोजनों को लेकर समाज के बड़ों से लेकर बच्चों तक में गजब का उत्साह देखा जा सकता है। महोत्सव के तहत आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने अपनी बौद्धिक कौशलता का परिचय दिया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं ने भी प्रतिभा दिखाई।
खेलकूद मंत्री महेन्द्र सिंहल ने बताया कि राजाधिराज श्रीअग्रसेनजी महाराज की 5140 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत म्युजिकल चेयर फाॅर लेडीज तथा श्री अग्रसेन प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। म्युजिकल चेयर में खुशबू प्रथम तथा संगीता लोहिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इधर म्युजिकल चेयर फाॅर गर्ल्स तथा अलिया सलिया प्रतियोगिता में भी प्रतियोगियों में उत्साह की लहर रही। सह खेलकूद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि श्रीअग्रसेन प्रश्नमंच प्रतियोगिता में 3 लीग राउंड खेले गए, जिसमें सामान्य ज्ञान संबंधि प्रश्नों को डिजीटल तरिके से प्रतियोगियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
प्रतियोगियों की ओर से अपने ज्ञान एवं सूझबूझ से प्रश्नों के त्वरित उत्तर दिए और अपने कौशल का परिचय दिया। गोयल ने बताया कि इन प्रतियोगिता का दूसरा चरण 18 सितंबर को सांय 7 बजे आयोजित होगा, जिसमें एक लीग मैच तथा एक फाइनल राउंड आयोजित होगा। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि श्रीअग्रसेन प्रश्नमंच के दौरान 7 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तथा 16 सितंबर को आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता के दौरान 9 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विजय रहे प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रवक्ता गोयल ने बताया कि श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता की कड़ी में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रवक्ता गोयल ने बताया कि श्रीअग्रसेन प्रश्नमंच का संचालन व्यवस्था सुनिल, पंकज, अनिरुद्ध, दिलीप और पीयुष द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. सुनिल गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मिथिलेष गुप्ता, पुर्णप्रकाष गुप्ता, निखिल, सुरेश, चन्द्रप्रकाश, प्रवीण, सहित समाजबंधु उपस्थित थे।
बालोतरा. कार्यक्रममें बैठे निर्णायक और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं बच्चे।