ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया
बालोतरा. स्थानीयभगवती बाल निकेतन उमावि में मंगलवार काे अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान फतेहसिंह ने विद्यार्थियों काे संबोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों की सूर्य के विकिरण के कुप्रभावों से रक्षा करती है। अत: हमें दृढ़ संकल्प कर ओजोन परत के संरक्षण करने के लिए जल, वायु धरती प्रदूषण काे घटाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हमें मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभावों से बचा जा सकें। कार्यक्रम में छात्र जितेंद्र कुमार, सुमेरसिंह, सुरेश कुमार, श्रवणसिंह, हरचंद साई, खुशबू सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में खेराजराम, रामेश्वरलाल, ममता, संदीप कुमार, प्रवीण दवे, देवेंद्रसिंह, दीपा, संजयसिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रणछोड़दास ने किया।