पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में समर्पण मूल्य को समझाया

जीवन में समर्पण मूल्य को समझाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. एमबीआरराजकीय कॉलेज में युवा विकास केंद्र के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीए ओमप्रकाश बांठिया ने जीवन के नैतिक मूल्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु द्रोण एकलव्य के बारे में बताते हुए जीवन में समर्पण के मूल्य को समझाया। उन्होंने कहा कि हम स्वयं अपने जीवन का आंकलन कर सकते हैं। हमें अपने जीवन समय प्रबंधन के साथ जीना चाहिए। किसी भी प्रकार के बुरे व्यसन से बचना चाहिए। नैतिकता मानव मूल्यों के साथ ही हमें अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने कहा कि हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर देश का एक सजग नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। हमें अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कमला रतनू ने किया। कार्यक्रम में प्रो. एलएल शर्मा, प्रो. अरुण गौड़, डॉ. महेंद्र चौधरी, डॉ. राजकुमारी, डॉ. प्रतिभा सिंघवी, प्रो. राजेश जैन, प्रो. विकास, प्रो. फरसाराम आदि मौजूद थे।