- Hindi News
- गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए निकाली रैली
गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए निकाली रैली
कृष्णागौ रक्षा दल की ओर से सोमवार को गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया गया। रैली से पूर्व सभा आयोजित हुई। इसके बाद रैली के रूप में एसडीएम ऑफिस पहुंचे और डीएसपी अमृत जीनगर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई।
दल के जिलाध्यक्ष रितिक पंचारिया ने बताया कि रैली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना, भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित हिंदूवादी संगठनों ने समर्थन किया। रैली से पूर्व आयोजित सभा को मोहन जोशी, जबरसिंह सोढ़ा, जवेरीलाल सोनी, चतुर्भुज पंचारिया, भवानीसिंह, विष्णु सोनी, राजू माली आदि ने संबोधित किया। रैली गायत्री चौक से रवाना होकर रेबारियों का टांका, कुम्हारों का चौक, एमटीएम स्कूल, डागा हॉस्पिटल, द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग, मालियों का वास, भैरू बाजार, सदर बाजार, गौर का चौक होते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंची। जहां डीएसपी अमृत जीनगर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसडीएम ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा, रक्षा और राष्ट्रीय पशु घोषित के नारे लगाए। इस अवसर पर खेताराम, पुरषोतम गोयल, विष्णु सोनी, पुखराज राठी, भवानीसिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र मेवाड़ा, दीपक वैष्णव, चंद्रप्रकाश चौधरी, देवीलाल राठौड़, दिनेश सोलंकी, पारसपुरी, राणीदान रावल, खेताराम प्रजापत, गोपाल पंचारिया, भरत सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।