सेवा भारती की बैठक आयोजित
बालोतरा. जिलासेवा भारती की बैठक स्थानीय संघ कार्यालय में प्रांतीय गो रक्षा प्रमुख श्यामसुंदर राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर जिला सेवा भारती नगर सेवा भारती की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला सेवा भारती के अध्यक्ष मिश्रीमल बोहरा, उपाध्यक्ष मिश्रीमल बोहरा वीतराग, मंत्री जुगल किशोर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल खत्री प्रचार प्रमुख रतन छाजेड़ जसाई को बनाया गया। इसी तरह, नगर सेवा भारती के अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी, उपाध्यक्ष रणछोड़राम चौधरी, मंत्री नेमीचंद सुथार कोषाध्यक्ष पवनकुमार लोहिया को मनोनीत किया गया।