- Hindi News
- समदड़ी पंचायत समिति बनाने के लिए जनता जनप्रतिनिधि एक
समदड़ी पंचायत समिति बनाने के लिए जनता जनप्रतिनिधि एक
समदड़ीको पंचायत समिति बनाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिध एक हो गए हैं। पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल ने दो बार कलक्टर तथा एक शिष्ट मंडल ने विधायक हमीरसिंह भायल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पंचायतराज मंत्री से मुलाकात कर समदड़ी को पंचायत
समिति बनाने की पुरजोर पैरवी की। इस पर मुख्यमंत्री पंचायतराज मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सरपंच बाबूलाल परिहार ने भी जयपुर जाकर समदड़ी को पंचायत समिति बनाने की पुरजोर मांग की।
सिवानाको रखा वंचित
विडंबनाहै कि 6 विधानसभा क्षेत्र में समदड़ी को पंचायत समिति गठन से वंचित रखा गया है। गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में धोरीमन्ना अब गुड़ामालानी को पंचायत समिति के लिए प्रस्तावित किया गया है। चौहटन विधानसभा में संदेवा को, बाड़मेर में रामसर को, शिव में गडरारोड को, बायतु में गिड़ा पचपदरा में वर्तमान में बालोतरा पंचायत समिति मुख्यालय है। अब महज 10 किलोमीटर पर पचपदरा को प्रस्तावित किया गया। लेकिन सिवाना विधानसभा में एक भी पंचायत समिति को प्रस्तावित किया गया है। इसे आम जनता जनप्रतिनिधियों की कमजोर पैरवी बता रही है।
जनप्रतिनिधियोंकी कमजोर पैरवी
क्षेत्रके जनप्रतिनिधियों की कमजोर पैरवी के कारण समदड़ी पंचायत समिति प्रस्तावित नहीं हुई है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने जब-जब ग्राम पंचायत पुनर्गठन की प्रक्रिया चली, तब कोई कोशिश नहीं की क्योंकि सब अपने-अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे थे। इसी का खामियाजा अब क्षेत्र की जनता भुगत रही है।
सांसदने रखा प्रस्ताव
बाड़मेर-जैसलमेरके सांसद कर्नल सोनाराम ने जिला कलेक्टर बाड़मेर को पुनर्गठन पंचायत समितियों की समीक्षा करने की बात पत्र के माध्यम से कही। जिसमें पंचायत समिति सिवाना में 50-50 ग्राम पंचायतें हैं। 25-25 कर पंचायत समिति समदड़ी गठित करने की बात रखी।
वहीं समदड़ी सरपंच बाबूलाल परिहार, रानी देशीपुरा सरपंच बुद्धाराम चौधरी, रामपुरा सरपंच हनवंतसिंह, ढिढस पूर्व सरपंच देवकिशन श्रीमाली, पंचायत समिति सदस्य जुगताराम चौधरी, रूपाराम चौधरी, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, पूर्व सरपंच खंडप चंपालाल जैन, सुरेंद्रसिंह चारण सहित लोग पंचायत समिति समदड़ी गठित करने की मांग को लेकर पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया से मिलें।
प्रयास जारी