- Hindi News
- औद्योगिक क्षेत्र में खुले नाले ढकने की मांग
औद्योगिक क्षेत्र में खुले नाले ढकने की मांग
औद्योगिक क्षेत्र में खुले नाले ढकने की मांग
बालोतरा.शहरके औद्योगिक क्षेत्र में खुले पड़े नालों को ढकने की मांग को लेकर रिको के मुख्य प्रबंधक को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिवसेना के जवेरीलाल, राजेंद्र सारस्वत, विकास माली, थानाराम भील राजू महेचा ने बताया कि रिको औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिन पर ढक्कन नहीं होने से आए दिन आवारा पशु गिर जाते हैं। वहीं नालों में फैक्ट्री संचालकों की ओर से रासायनिक पानी डालने से खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं।
मीटविद एक्सपर्ट कार्यक्रम आयोजित
सिवाना.अंबेडकरग्रामीण युवा विकास संस्थान मोकलसर की ओर से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से सिवाना ब्लॉक में 20 किसान क्लबों का कृषि विशेषज्ञों द्वारा मीट विद एक्सपर्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी खुशीराम चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक ललित कुमार गर्ग ने किसानों को कृषि की वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी दी। संस्थान मुख्य कार्यकारी डूंगरराम प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।