पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल जल का महत्व समझाया

रैली निकाल जल का महत्व समझाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीगांव धारणा बालियाना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पेयजल योजना के अंतर्गत रैली निकाल जल का महत्व समझाया।

रैली को जलदाय विभाग के अधिकारी जगदीश पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीसीडीयू के जमील गौरी ने पानी का महत्व समझाया। जलदाय विभाग सीसीडीयू के राज्यपाल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अर्पण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में रामावि धारणा राउप्रावि बालियाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्पण के जिला परियोजना समन्वयक महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि जल के अधिक दोहन से प्राकृतिक असंतुलित हो रही है। इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। अधिकाधिक जल संरक्षण करें। अपर्णा सेवा संस्थान के शंकरलाल सैन शुद्र पानी पानी संबंधित बीमारियों के संपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ओमप्रकाश विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। अर्पण के राकेश नाडूला महेंद्र भाटी आदि मौजूद थे।

बालोतरा. कार्यक्रमके दौरान बच्चों को संबोधित करते अतिथि।