ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित
आगामीनिकाय चुनावों के लिए प्रकाशित की गई मतदाता सूचियों में आवश्यक संशोधन नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी के लिए ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पार्षदों की बैठक आयोजित हुई।
महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि बैठक में आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा सर्वसम्मति से 11 लोगों की एक कमेटी गठित की गई। जो हर वार्ड में जाकर वहां कार्यकर्ताओं से संपर्क कर वार्ड सूची के बारे में जानकारी लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने में मदद करेंगे।
कमेटी में पार्षद नरसिंग प्रजापत, मांगीलाल सांखला, महामंत्री नखतमल खत्री, जिला महामंत्री गनी मोहम्मद सुमरो, अल्ताफ अहमद, राधेश्याम माली, दौलतराम गोदारा, पारस तीरगर, मांगीलाल बोस, संतोष शर्मा बाबूलाल नाम को शामिल किया गया है।