पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजपा एकत्रित करेंगी धन

बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजपा एकत्रित करेंगी धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. भारतके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश जिला भाजपा की ओर से कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ में पीड़ितों के लिए धन संग्रह एकत्रित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जाएगा। पूर्व महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल ने बताया कि बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत की ओर से इस कार्यक्रम के लिए मदन चौपड़ा को पचपदरा विधानसभा का प्रभारी एवं पुष्पराज चौपड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी मदन चौपड़ा ने बताया कि बुधवार सवेरे 10 बजे डाक बंगले के आगे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पार्षद एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। चौपड़ा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बुधवार सुबह डाक बंगले के आगे एकत्रित होने का आह्वान किया। सह प्रभारी पुष्पराज चौपड़ा ने बताया कि डाक बंगले के आगे आपदा कोष के लिए अलग-अलग टोलियों में कार्यकर्ताओं की ओर धन संग्रह किया जाएगा।