गरबा महोत्सव की तैयारियों जोरों पर
बालोतरा. मालीयुवा कृष्णा क्लब के तत्वावधान में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नवरात्रा गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष महावीर गहलोत ने बताया कि नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। महोत्सव को लेकर क्लब के प्रवीण कच्छवाह, कांति गहलोत, श्रवण गहलोत, लोकेश कच्छवाह हितेश परमार सहित कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।