पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमाली समाज ने मनाया महालक्ष्मी पाटोत्सव

श्रीमाली समाज ने मनाया महालक्ष्मी पाटोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहालक्ष्मी पाटोत्सव श्रीमाली समाज की ओर से मंगलवार को श्रद्धा उमंग के साथ मनाया गया। सवेरे ब्रह्मवेला में श्रीमालियों के चौक में स्थित महालक्ष्मी माता मंदिर पर पंडित शिव प्रसाद दवे, प्रमोद दवे, पंकज दवे, प्रमोद व्यास, वीरेंद्र दवे, अरुण दवे ने लक्ष्मीमाता की विधिवत पूजा कर श्री सुक्त लक्ष्मी सुक्त के साथ स्वरचित वाचन का पाठ किया।

युवा संगठन के पंकज बोहरा ने बताया कि पाटोत्सव के मौके पर शहर के खेड़ रोड पर स्थित हनुमान वाडिया से युवा संगठन की ओर से बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ 21 फीट लक्ष्मी ध्वजा की पूजा-अर्चना कर भक्त उदयभानु व्यास, संजय शर्मा, मनीष दवे, धवल दवे, अमित दवे, विशाल दवे आदि युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते जयकारे के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। जयंती के अवसर पर महालक्ष्मी माता के ध्वजारोहण महाप्रसादी का लाभ डॉ. रामचंद्र दामोदारलाल दवे परिवार की ओर से लिया गया।

शोभायात्रामें गूंजे जयकारे

शाम4 बजे श्रीमालियों के चौक से महालक्ष्मी पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीमाली समाज जागृति मंच युवा संगठन श्रीमाली एकता मंच के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में लक्ष्मी माता की रेवाड़ी को कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण करवाया गया। रेवाड़ी के आगे मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में श्री महालक्ष्मी माता, सरस्वती, गणेश, राम दरबार, नृसिंह अवतार, राधाकृष्ण परशुराम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शहर के नयापुरा, पुराना बस स्टैंड, गौर का चौक, जूना कोट होते हुए पुन: महालक्ष्मी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का बीच रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा जलपान से स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा में श्रीमाली समाज के अध्यक्ष कांतिलाल व्यास, सचिव जयप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण अवस्थी, संतोष शर्मा, मांगीलाल चांदेसरा, नगरपरिषद के राजस्व अधिकारी गजेंद्र व्यास, सेनेट्री इंस्पेक्टर गोविंद दवे, योगेश, रमेश त्रिवेदी, भंवरलाल दवे, महेंद्र दवे, अशोक श्रीमाली, विमल त्रिवेदी, सूर्यप्रकाश दवे, मनोज व्यास, नरेंद्र दवे, कैलाश, नारायण दवे, धवल दवे, विनोद अवस्थी, विपिन दवे, दमन त्रिपाठी, गणपत दवे, जितेंद्र कुमार सहित कई जने शामिल थे।

समदड़ी.महालक्ष्मीपाटोत्सव पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रीमाली समाज बगीची में हुए। जिनमें