पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण की रक्षा का दायित्व सभी निभाएं : कौर

पर्यावरण की रक्षा का दायित्व सभी निभाएं : कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवने अपने स्वार्थ के खातिर प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता नहीं रखकर दोहन किया है। भारत ही नहीं दुनिया के देश इसके लिए सजग हो रहे हैं, केवल मात्र सरकार अथवा स्वयंसेवी संगठनों के प्रयासों से समाधान संभव नहीं है। सभी को जागरूकता से पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने दायित्व को निभाना होगा। महावीर इंटरनेशनल के ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे पौधरोपण का कार्य सराहनीय है। ये विचार महावीर इंटरनेशनल की ओर से आयोजित वृहत पौधरोपण समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मदन कौर ने व्यक्त किए।

बालोतरा सीईटीपी परिसर में आयोजित वृहत पौधरोपण समारोह में अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, उपाध्यक्ष एवं निदेशक ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) ने कहा कि देशभर में गत 2 वर्षों से सतत ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत करीब 2 लाख 70 हजार पौधे लगाने के साथ ही उसका संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। विश्वव्यापी पर्यावरण समस्या के समाधान के लिए हर व्यक्ति एवं पेड़ अवश्य लगाने, घर में तुलसी के पौधे तथा बाहर औद्योगिक क्षेत्र सहित क्षेत्रों में नीम के पौधे लगाकर पुनीत कार्य में सहभागिता निभाएं। बाड़मेर जिला ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट प्रभारी पारसमल भंडारी ने कहा कि बालोतरा से खेड़ तक पारसमल गोलेच्छा पारस डाइंग एंड प्रिटिंग मिल्स के सौजन्य से करीब 750 नीम के पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए जा चुके हैं। साथ ही गोलेच्छा परिवार के सहयोग से 3200 नीम के पौधे, 250 गुलमोहर पौधे तथा करबी 250 ट्री गार्ड सहित स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस अभियान में कार्य किया जा रहा है।

बालोतरा केंद्र अध्यक्ष डॉ. जीसी वडेरा ने उक्त कार्य के लिए पानी की व्यवस्था के लिए बालोतरा सीईटीपी प्लांट का आभार व्यक्त किया। पचपदरा से नाकोड़ा सर्कल तक नाकोडा तीर्थ के सौजन्य संयोग से लगाए गए करीब 2700 पौधों में नगरपरिषद बालोतरा ने पानी की सुंदर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि, समारोह अध्यक्ष के साथ समाजसेवी ओम चौपड़ा, जॉन चेयरमैन पोकरराम प्रजापत, सीईटीपी प्लांट सचिव जुगलकिशोर सिंहल सहित ने उक्त कार्य योजना का लोकार्पण किया। पोकरराम प्रजापत ने आभार व्यक्त किया। संचालन ओम बांठिया ने किया। सचिव अशोक चौपड़ा ने बताया कि योजना के सौजन्यदाता पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स के पृथ्वीराज