पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘संस्कारित शिक्षा से ही देश का विकास संभव\'

‘संस्कारित शिक्षा से ही देश का विकास संभव\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कारितशिक्षा से ही देश का विकास संभव है। इसके लिए गुरुजन माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारवान शिक्षा प्रदान करें। आज हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। केवल प्रतिभाओं को अच्छे संस्कार के साथ शिक्षा देकर इनको तरासने की जरूरत है। ये उद्बोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने गुरुवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किए।

उन्होंने भावी पीढ़ी से लक्ष्य लेकर मेहनत के साथ आगे बढ़ने हमेशा गुरुजनों का अादर करने की सीख दी। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा के साथ-साथ भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार देेने की सख्त जरूरत है। तारातरा मठ के महंत स्वामी प्रतापपुरी ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा से शिक्षित व्यक्ति ही मनुष्य कहलाता है। आज मनुष्य बनाने के लिए भारतीय संस्कृति संस्कार के साथ विद्या भारती देश में शिक्षा की अलख जगा रही है। स्थानीय आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक जीवराज वर्मा ने स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की महत्ता आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।

स्कूलके लिए घोषणा

आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल के विस्तार के लिए विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि कक्षा कक्ष के लिए निजी तौर पर दो लाख 51 हजार, महेंद्र कुमार चंपालाल छाजेड़ ने दो लाख रुपए की घोषणा की। वहीं माणकचंद सुरेश कुमार पुत्र सांवलाराम माली की ओर से प्याऊ निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की गई। समारोह के प्रारंभ में गणमान्य लोगों की ओर से भवन लोकार्पण की रस्म अदा की गई। इस मौके पर भामाशाह मोहनलाल, पूनमचंद रामदेव, जुगतसिंह राजपुरोहित, जीवराज वर्मा, माणकचंद सांखला, अचलचंद जांगिड़, अमीचंद सोलंकी, गुमानाराम सुथार, विनोद कुमार तातेड़, अशोक सिंघवी, विधायक हमीरसिंह भायल सहित भामाशाहों का बहुमान किया गया। इस मौके पर आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के संरक्षक मूलचंद सालेचा, अध्यक्ष जगदीश पूंगलिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार संकलेचा, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, व्यवस्थापक कालूराम जांगिड़, देवाराम चौधरी, जवेरीलाल कवाड़, पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष झनकारमल चौपड़ा, पेमाराम देवासी, सुमेरमल नेताणी, गंगाविसन आदि मौजूद थे।

सिवाना. कार्यक्रममें मंचासीन अतिथि और उपस्थित नागरिकगण।