पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंदकेंद्र कन्या कुमारी शाखा जोधपुर की उप शाखा बालोतरा में बुधवार को एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन कामांक्षी स्कूल ऑफ नर्सिंग में किया गया।

केंद्र के नगर कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख सुनील विश्नोई ने बताया कि 2 सितंबर को आयोजित सफल युवा समर्थ भारत प्रतियोगिता में 121 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 72 प्रतिभागियों का एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर के लिए चयन किया गया। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बाबूलाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारने का विद्यार्थियों से आह्वान किया।

व्यवस्था प्रमुख चंद्रप्रकाश अरोड़ा, प्रतियोगिता संयोजिका पुष्पा जांगिड़ तथा पूर्णकालिक कार्यकर्ता अंकित प्रजापत ने भी विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। शिविर के अंतर्गत समूह चर्चा, खेलकूद अन्य बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एमबीआर कॉलेज के पहले स्थान पर शिवलाल, दूसरे स्थान पर लेखाराम तथा डीआरजे कॉलेज से खुशबू गोलेच्छा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तित्व विकास शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एक से पांच दिन का जयपुर में आयोजित चार दिवसीय युवा प्रेरणा शिविर में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मंच संचालन रामनिवास विश्नोई तथा टीकमचंद ने किया।