- Hindi News
- चिकित्सक का पद रिक्त होने से ग्रामीण परेशान
चिकित्सक का पद रिक्त होने से ग्रामीण परेशान
कल्याणपुर. क्षेत्रके थोब गांव के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लंबे समय से चिकित्सक का पद रिक्त होने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। उपचार के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणाें को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जितेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि थोब अस्पताल में चिकित्सक का पद रिक्त होने से मरीजों को इलाज के लिए बालोतरा या पचपदरा अस्पताल में जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार इस संबंध में अवगत करवाया, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।