पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर्षोल्लास से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव

हर्षोल्लास से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रसेन महाराज की जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जयंती महोत्सव पर सवेरे ध्वजारोहण के बाद यज्ञ और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सूचना प्रसारण मंत्री पूर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में अग्रवाल पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेश बिंदल, अग्रसेन महोत्‍सव समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, खेलकूद मंत्री महेंद्र सिंहल, कोषाध्यक्ष रघुवीरप्रसाद, कार्यालय प्रमुख चन्द्रप्रकाश लोहिया, हितेश जिंदल समिति के पदाधिकारी समाज के गणमान्य अग्र बंधुओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन कर आहुतियां दी गई।

गूंजेअग्रसेन महाराज के जयकारे

समितिअध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि दोपहर 3 बजे शोभायात्रा रवाना हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल काॅलोनी से वृंदावन बगीची पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, ऊंट, घोड़े सहित विभिन्न सुंदर झांकियां सजाई गई। बैंड बाजों ढोल नगाड़ों के साथ अग्रवाल भजन मंडली की ओर से भजनों स्वर लहरिया बिखरने पर शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा का बीच रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। शास्त्री सर्कल के पास नगरपरिषद की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में प्रत्येक झांकी भजन मंडली को स्मृति चिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभापति महेश बी चौैहान, प्रतिपक्ष नेता रतन खत्री, पुष्पराज चौपड़ा, आशा अग्रवाल, रोहित सोलंकी, दुर्गादेवी सोनी, केवलराम घांची आदि पार्षदों ने भी स्वागत किया।

बहीभक्ति की सुर सरिता

प्रवक्ताललित गोयल ने बताया कि रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में अग्रवाल समाज के छाेटे बच्चों ने सुंदरमयी भजनों की प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। नृसिंह युवा मंडल ने तिरुपति बालाजी की झांकी की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोविंदप्रसाद गोयल, विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधर समारोह अध्यक्ष नंदलाल सर्राफ समेत अग्रवाल पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश बिंदल, अग्रसेन सेवा समिति अध्यक्ष सोहन बिंदल, महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष पवन, अग्रवाल महिला मंडल से सुखी गोयल सहित समाज बंधु मौजूद थे। समारोह में अग्रवाल महिला मंडल, बलदेव महिला मंडल, अग्रवाल सोश्यल ग्रुप, राॅयल ग्रुप, अग्रोहा ग्रु