- Hindi News
- उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : चौधरी
उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : चौधरी
भारतीयजनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा की ओर से स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी ने कहा पंडित दीनदयाल प्रखर वक्ता थे। उन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने जीवन पर्यन्त पार्टी की सेवा करते हुए सादगीपूर्ण जीवन जीया। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें। कार्यक्रम जिला सह प्रभारी चंद्रशेखर छाजेड़ ने भी उनके जीवन काल की सीख देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी अपने जीवन में उनके आदर्शाेंको आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम को पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा, बाबूलाल भंसाली, राजेश जैन, झूमरलाल सार्जेंट, दौलाराम कुआ आदि ने भी संबोधित करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, चंद्रप्रकाश भूतड़ा, रामनारायण चौधरी, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, सुरेश सुदर्शन, केवलचंद घांची, हनुमान घांची, अरूण सालेचा, रमेश भंसाली, पुखराजसिंह भिंडाकुआ, पदमसिंह कंवरली, रामविलास चंडक, मोहम्मद साबीर, दिलीप चारण, मगराज संत, खेताराम प्रजापत, नेमीचंद माली, हनुमान पालीवाल, हस्तीमल जाटोल, बसंत शर्मा, चांदसिंह राजपुरोहित, शांतीलाल सुथार, वली भाई, फरीद भाई, रूपाराम प्रजापत, लक्ष्मण गहलोत, महेश परमार, सीताराम परिहार, जबरसिंह, शिवकुमार, गौतम भंसाली, बजरंग चौधरी, नरेश खंडेलवाल, बाबूलाल माली नीरज अन्याव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नाहटा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जेल परिसर में कैदियाें को भी फल बांटे। कार्यक्रम का संचालन अमराराम सुंदेशा ने किया तथा संयोजक पुष्पराज चौपड़ा ने आभार व्यक्त किया।
बालोतरा. संगोष्ठीके शुभारंभ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए।