- Hindi News
- कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
बाड़मेर.जिलामजिस्ट्रेट भानु प्रकाश एटूरू ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती दुर्गाष्टमी, 3 को महानवमी विजयादशमी, 6 को इदुल जुहा, 11 को करवा चौथ, 23 को दीपावली, 24 को गोवर्धन पूजा तथा 25 अक्टूबर को भैया दूज के धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर को बाड़मेर शहर, बालोतरा को बालोतरा शहर, शिव को तहसील क्षेत्र शिव, सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु एवं गुड़ामालानी को तहसील क्षेत्र गुड़ामालानी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाड़मेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सिणधरी, सेडवा, धोरीमन्ना, समदड़ी, गिडा, गडरारोड रामसर के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।