पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी के विरोध के बीच छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

एबीवीपी के विरोध के बीच छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एमबीआर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घ्ाटन सोमवार को एबीवीपी के विरोध के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छात्रसंघ के संयुक्त सचिव आंबाराम भील की अोर से कार्यालय का बहिष्कार करने और एबीवीपी के विरोध करने पर समारोह के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधिवत हुआ। इसके बाद अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएफआई के प्रदेश सचिव मंगेश चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत लगन के साथ पढ़ाई करें और लक्ष्य तय कर अपनी मंजिल हासिल करें। चौधरी ने कहा कि संगठन अपनी स्थापना से छात्र हितों के लिए संघर्षरत है,जबकि अन्य छात्र संगठन सिर्फ वायदे करते हैं। इससे आज भी प्रदेश के कॉलेजों की स्थिति अच्छी नहीं है। रिक्त पदों के साथ संसाधनों की कमी पर विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ती है। विशिष्ट अतिथि एसएफआईके पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव किशन मेघवाल, प्रदेश कमेटी सदस्य महिपालसिंह चारण ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एसएफआई जिलाध्यक्ष जोधपुर किशन खुड़िवाल, सुभाष जयपाल, गुड़ामालानी छात्रसंघ अध्यक्ष रामजीवन विश्रोई, अभय गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र राणावत, इमरान, इकबाल, नगर अध्यक्ष दिलीप कंसारा आदि मौजूद थे। छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश डांगी ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। डांगी ने विद्यार्थियों काे विश्वास दिलाया कि कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर वे पुरजोर पैरवी करेंगे। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्याक्ष सुरेशकुमार, महासचिव महेन्द्र प्रजापत, खेलकूद सचिव भरत चौहान, साहित्य एवं सांस्कृतिक सचिव सद्दाम हुसैन, संगठन के हरीश जाटोल, जीतू माली, राहुल जोड़, महेश घांची, अजय धारू ने अतिथियों को साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कॉलेज में मां सरस्वती प्रतिमा छात्रसंघ कार्यालय का लोकापर्ण उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लूणाराम, पुखराज, श्याम देवासी, जगदीश पंवार आदि मौजूद थे।

एबीवीपीके विराेध पर तैनात रहा भारी पुलिस जाब्ता

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्राचार्य पर कार्यक्रम निर्धारण कार्य कार्यकर्ताओं को इससे दूर रखने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। वहीं छात्रसंघ संयुक्त सचिव अांबाराम भील के नेतृत्व में पदाधिका