पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक साक्षरता सेमिनार कल

विधिक साक्षरता सेमिनार कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को स्थानीय पेंशनर समाज भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोविंदप्रसाद की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता सेमिनार का आयोजन होगा। प्राधिकरण सचिव अनिता सिंदल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी के लिए सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आम वृद्धजन की समस्याओं से अवगत करवाकर उनके निराकरण के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। सेमिनार में बालोतरा उपखंड के सभी पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।