- Hindi News
- हमले के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
हमले के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
बालोतरा. समदड़ीथाना क्षेत्र के मियों का बाड़ा गांव में दो दिन पहले घर में प्रवेश कर देशी कट्टे से फायर करने के बाद हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मेघवाल समाज शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष घेवरराम मेघवाल ने की। मेघवाल ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, शेष आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।