- Hindi News
- आखिर नगरपरिषद ने ली क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध
आखिर नगरपरिषद ने ली क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध
सीवरेजबिछाने के बाद महीनों तक क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों की आखिर नगरपरिषद ने सुध ले ही ली। शहर में कई स्थानों पर सीवरेज बिछाने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी थी। शहरवासी सड़कों की उड़ती धुल-मिट्टी के साथ गड्ढों से हर रोज परेशान हो रहे थे।
शहरवासियों की इस समस्या को लेकर दैनिक भास्कर ने सोमवार को ‘अब नागवार लगने लगा सीवरेज का काम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों को ध्यान आकर्षित करवाया।
इसके बाद हरकत में आई नगरपरिषद ने खबर प्रकाशन के दिन से ही काम शुरू कर दिया।
बालोतरा. शहर के नयापुरा में सड़क मरम्मत के लिए कंकरीट डालते हुए।