पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण डाक सेवकों का धरना प्रदर्शन आज

ग्रामीण डाक सेवकों का धरना प्रदर्शन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ नई दिल्ली राष्ट्रीय मुख्यालय के आह्वान पर मंगलवार को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर ग्रामीण डाक सेवकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन के जिला डिविजनल सेक्रेटरी हरिराम जसोल ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन आयोग में शामिल करने तथा केंद्रीय सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार के संचार मंत्री के नाम पर ज्ञापन बाड़मेर डाकघर अधीक्षक को सौंपा जाएगा।