छात्र संगठन समिति ने खुशी जताई
बालोतरा. पंचायतीराजचुनाव में जिला प्रमुख पद पर प्रियंका मेघवाल पंचायत समिति बालोतरा में उप प्रधान पद पर रूपल कंवर के निर्वाचित होने पर बुड़ीवाड़ा छात्र संगठन समिति के सदस्यों पदाधिकारियों ने खुशी जताई।छात्रसंघ अध्यक्ष मूलाराम पारंगी ने कहा कि बाड़मेर जिला प्रमुख पंचायत समिति बालोतरा के उप प्रधान पद पर निर्वाचित दोनों ही प्रत्याशी बुड़ीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से होने पर गांव के लिए गर्व की बात है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हबीब खां हाड़ा, भगवतसिंह महेचा, श्रवणकुमार, भट्टाराम पारंगी, रणुजाराम, कालूराम, दिनेशकुमार सहित कई लोग मौजूद थे।