पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 एंबुलेंस स्टाफ ने घर पर ही करवाई डिलीवरी

108 एंबुलेंस स्टाफ ने घर पर ही करवाई डिलीवरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याणपुरअस्पताल के 108 एंबुलेंस स्टाफ ने आपातकालीन कॉल से उमरलाई पहुंची एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही सामान्य डिलीवरी करवा दी। ईएमटी रमेश वैष्णव ने बताया कि उमरलाई गांव से आपातकालीन के दौरान कॉल आया। इस पर पायलट महेश कुमार के साथ वे मौके पर पहुंचे। लेकिन प्रसूता काे प्रसव पीड़ा सहन नहीं हो रही थी। इस पर ईएमटी रमेश वैष्णव ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाने के बजाय घर पर ही डिलीवरी कराना उचित समझा और कुछ ही देर में सामान्य डिलीवरी करवा दी। प्रसूता मिमादेवी प|ी जोगाराम मेघवाल ने एक लड़की को जन्म दिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।