पालीवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि
बालोतरा | हिंदीसाहित्य के प्रतिष्ठित आलोचक कृष्णदत्त पालीवाल के निधन पर सोमवार को कुमार साहित्य परिषद की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष कवि खीमराज प्रदीप ने कहा कि वर्तमान समय में साहित्य और संस्कृति के निरंतर अवमुल्यन और मीडिया में हिंदी साहित्य के लिए कम हो रहे स्पेस में प्रख्यात आलोचक कृष्णदत्त पालीवाल का निधन हिंदी साहित्य की गहन क्षति है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वरिष्ठ सर्वोदयी चिंतक भंवर भंसाली, मानद् सचिव कल्पेश कुमार जैन युवा कवि अशोक प्रदीप ने अपने विचार व्यक्त किए।