पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऋण तक किसानों की पहुंच सुगम बनाने के लिए क्लब का उद‌्घाटन

बैंक ऋण तक किसानों की पहुंच सुगम बनाने के लिए क्लब का उद‌्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकरग्रामीण युवा विकास संस्थान मोकलसर की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से सिवाना ब्लॉक में हुंडिया कृषि फार्म में किसान मेले का उद‌्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक माणकचंद रेगर बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता जिला लीड बैंक अधिकारी दलपतसिंह उज्जवल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में काजरी जोधपुर के कृषि वैज्ञानिक डी कुमार, शंकरलाल कारवां, देवाशीश मोहपमा, अमित शुक्ला, बुधाराम डूंगरराम प्रजापति मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में डूंगरराम प्रजापति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड की ओर से कृषि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कृषि उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के प्रायोजन के लिए नवीनतम तकनीकों एवं बैंक ऋण तक किसानों की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से किसान क्लबों की परिकल्पना की गई है। संस्था की ओर से गठित किसान क्लबों में किसानों को विभिन्न कृषि तकनीकी जानकारी देने के लिए किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य कृषि संबंधित गतिविधियों के विषय में विशेषज्ञों की ओर से किसानों को जानकारी प्रदान करना है। जिला लीड बैंक अधिकारी दलपतसिंह उज्जवल ने कहा कि हम किसानों के हित की योजनाएं बनाते हैं। सभी किसान भाई बैंक से जुड़ें अपना किसान क्रेडिट कार्ड जरूर बना लें, जिससे किसान खेती बाड़ी के लिए ऋण ले सकते हैं। उन्होंने अन्य जानकारियों से अवगत करवाया। विशिष्ठ अतिथि डी कुमार ने फसलों के विविधिकरण, ग्वार की खेती, मूंग की खेती से होने वाले फायदों, जमीन की जांच तथा मौसम के अनुसार फसलों को बोने बदल-बदल कर फसलें बोने की सलाह दी गई। कृषि वैज्ञानिक शंकरलाल ने जीरे की फसल फसल चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम प्रबंधक देवाशीश अमित शुक्ला ने किसानों को घरेलू नुस्खों के माध्यम से अमृत पानी बनाने की पद्धति को समझाया। किसानों को अमृत पानी, देशी किटनाशक, पोषक पुष्टिकारक एवं अमृत खाद्य पोषक तत्व बनाने को लेकर किसानों को अमृत पानी की विधि बताई। मुख्य अतिथि माणकचंद रेगर ने बताया कि किसान अन्नदाता है, वह अन्न को पैदा करता है। हमने नाबार्ड की ओर से किसान भाईयों के लिए 4 हजार करोड़ की योजनाएं बनाई है, जिससे किसान भाईयों का भला हो सकता है। किसानों को किसान क्लब, किसान क्रेडित कार्ड, संयुक्त देयता समूह, वित्तिय समावेश आदि के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर रामसिंह खाखरलाई, समाराम अर्जियाणा, जयसिंह सांवरड़ा, हुकमाराम करमावास, राणाराम गर्ग थापन, वगताराम देवंदी भंवरलाल मोकलसर सहित किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्री भीखाराम प्रजापति ने किया।