संगीत संध्या में बिखरे लोक कला के रंग
राजस्थानसंगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सहयोग से नेहरू यूथ कल्चरल वेलफेयर सोसायटी बालोतरा के तत्वावधान में प्रायोजक रोटरी क्लब की ओर से शहर के शास्त्री चौक में लोक संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
नेहरू यूथ कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उकाराम परिहार कार्यक्रम प्रभारी प्रेमसिंह खोखर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जेपू खां लंगा एंड पार्टी जोधपुर की ओर से गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद गंगा एंड पार्टी पाली सीमा एंड पार्टी जोधपुर की ओर से तेरह ताल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं अजमेर के वीरेंद्रसिंह एंड पार्टी ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अलवर के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार फारुख मेवाती ने भपंग वादन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इसी तरह, वीरेंद्रसिंह एंड पार्टी अजमेर ने चरी नृत्य अपानाथ एंड पार्टी जोधपुर ने कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान भरतपुर जिले के कलाकारों की ओर से मयूर नृत्य की प्रस्तुति देकर भगवान कृष्ण की लीला का प्रदर्शन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने कहा कि लोक कलाकार लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोक कलाओं से स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी मानाराम मेघवाल, पुरस्कृत शिक्ष फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार, रोटरी सचिव महेंद्र चौपड़ा, नगर पार्षद जीतमल सुथार, ओम बांठिया, हनुमान मेघवाल, चंपालाल सुंदेशा, धनराज घांची सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गुलाम रसूल डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने किया तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौतम छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।
बालोतरा. मारवाड़ी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर मन मोहा और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्रोता।
कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य ने बांधा समां और संगीत संध्या में भवा नृत्य की प्रस्तुति से मंत्र ुग्ध हुए श्रोता।
बालोतरा. तेरहताली नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।