- Hindi News
- युवा मनुष्यता को सर्वोपरी रखकर समाज के लिए आगे आएं : गुर्जर
युवा मनुष्यता को सर्वोपरी रखकर समाज के लिए आगे आएं : गुर्जर
स्थानीयडीआरजे गर्ल्स कॉलेज में छात्रसंघ के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीशचंद्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गुर्जर ने छात्राओं से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की तथा युवा वर्ग को आगे आकर समाज देश के लिए मनुष्यता को सर्वोपरी रखकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष लवीना छाजेड़, उपाध्यक्ष प्रियंका पंवार, महासचिव चनणी चौधरी, सचिव मुस्कान साहित्यक सांस्कृतिक मंत्री दिव्या लूंकड़ को उनके उत्साहपूर्ण कार्यों के लिए बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार जोश के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश गुर्जर, प्राचार्या सतीशचंद्र शर्मा, अधिवक्ता डॉ. संतोष जाखोटिया सह अधिवक्ता अरुण कुमार गौड़ ने छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।
बालोतरा. कार्यक्रम में छात्रा काे पुरस्कृत करते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।