- Hindi News
- छात्रावास में ब्रह्मधाम गादीपति ने किया शिलान्यास
छात्रावास में ब्रह्मधाम गादीपति ने किया शिलान्यास
खेतेश्वरशिक्षा प्रसार सेवा समिति के तत्वावधन में खेतेश्वर छात्रावास मनणावास पर सोमवार को ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज की ओर से खेतेश्वर छात्रावास के मैन गेट की पोल, प्याऊ हॉल का शिलान्यास किया गया।
सेवा समिति कार्यकारी अध्यक्ष पदमसिंह साथूनी ने बताया कि कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल का छात्रावास स्थल पर समाज की ओर से अभिनंनदन किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख मेघवाल ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद खेतेश्वर शिक्षा प्रसार एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष देवीसिंह सरवड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा बाबूसिंह बीसू ने सभी पदाधिकारियों को आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाली खेतेश्वर सामान्य ज्ञान परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी।