पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम कार्यालय खोलने की मांग

एडीएम कार्यालय खोलने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | बालोतरामें एडीएम कार्यालय खोलने की मांग को लेकर नगरपरिषद प्रतिपक्ष मदनराज चौपड़ा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र भेजा। चौपड़ा ने बताया कि बालोतरा जिला मुख्यालय से 110 किमी दूरी पर पड़ता है। सिवाना बालोतरा उपखंड में 5 पंचायत समितियां आती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए बालोतरा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यालय खुलना अति आवश्यक है। बालोतरा नगरपरिषद के 35 वार्डो के साथ-साथ जसोल बालोतरा में बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाईयां लगी हुई है।