पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगावास स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने 20 अवार्ड जीते

गंगावास स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने 20 अवार्ड जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर तथा शिक्षा विभाग बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला 2014-15 में राजकीय माध्यमिक स्कूल गंगावास के बाल वैज्ञानिकों ने 11 विभिन्न प्रतियोगिता में 20 अवॉर्ड हासिल किए।

संस्था प्रधान प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर बहुमान किया गया। विजेता जसु सारण, स्वरूपसिंह, मोहनराम प्रकाश का राज्य स्तर पर चयन हुआ। ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाड़मेर जिले का नेतृत्व करेंगे। वीरमाराम, बुधाराम, अन्नाराम, युसुफ खां, मदन पालीवाल, अमरा राम, महिपाल, मनीष, प्रकाश रेवत राम को स्कूल स्तर पर सम्मानित किया गया। मेले में मार्गदर्शक की भूमिका विज्ञान के अध्यापक डॉ. पूनम सिंह जाखड़ ने निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी गोपा राम पालीवाल, झाबरमल जाट, आशुतोष गांगुली, करणे मांझू तीजो चौधरी मौजूद थे।

बालोतरा. विज्ञानमेले में अवार्ड जीते स्कूल के बाल वैज्ञानिक।