- Hindi News
- जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी
जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी
राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) के तत्वावधान में 26 27 सितंबर को बाड़मेर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय मेघवाल समाज सभा भवन में बैठक जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रवक्ता डूंगरसिंह ने बताया कि बैठक में ब्लॉक प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें बालोतरा ब्लॉक के प्रभारी मदन जोगसन, हनुवंत सिंह राजपुरोहित डूंगरसिंह रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिवाना ब्लॉक के प्रभारी हिम्मतसिंह चारण, जसवंत सिंह पूनिया राकेश चौधरी होंगे। वहीं समदड़ी ब्लॉक के प्रभारी मघा राम माली भोमाराम गोयल होंगे। इसी तरह गिड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी वगतावरसिंह चौधरी रविंद्र डेलू को सौंपी गई। बायतु ब्लॉक प्रभारी उपाध्यक्ष धनाराम ताड़ा रामदेव होंगे। बाड़मेर ब्लॉक प्रभारी गोपालसिंह बेनीवाल को बनाया गया। इसी तरह, सिणधरी ब्लॉक के लिए राहु मल चौधरी, मालाराम पूनिया जोरा राम चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। चौहटन प्रभारी रणजीत डेलू जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल पुरोहित होंगे। शिव ब्लॉक प्रभारी सुखदेव रणवा रामधन सिंह गुर्जर होंगे। धोरीमन्ना प्रभारी सुशील विश्नोई मनोज भादू होंगे। गुड़ामालानी प्रभारी टीकमाराम, आसूराम मदन सैन तथा बाड़मेर ग्रामीण के प्रभारी विनोद पूनिया होंगे। जिला स्तरीय सम्मेलन बाड़मेर के रेलवे कॉलोनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महावीर सियाग बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे।