धारु सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोनीत
अखिलभारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक वाल्मिकी सभा भवन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नगर अध्यक्ष पद पर प्रकाश धारु को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष धारु ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया दिल्ली प्रदेश के रोहिणी सेक्टर के जिलाध्यक्ष करण सिंह महरौलिया, राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश धारु, राजस्थान प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश हंस, बाड़मेर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पादेवी घुसर जिला उपाध्यक्ष अंतरा देवी गाेयल की उपस्थिति में कार्यकारिणी गठित किया गया।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष कांतिलाल हंस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाया राम डुलगस, कार्यालय उपाध्यक्ष किरण कुमार घुसर, जनसंपर्क उपाध्यक्ष डाया राम सांगेला को मनोनीत किया गया। इसी तरह, महामंत्री पद पर संतोष धारु, कार्यालय सचिव सांवला राम बारेचा, जनसंपर्क सचिव राजेंद्र कुमार धारु, कोषाध्यक्ष हरिराम गोयल, कानूनी सलाहकार अनिल कुमार बारेचा को चुना गया। वहीं पपुराम हंस, पुखराज रति, रतनलाल धारु, अंबालाल घुसर, मुकेश धारु, कपिल कुमार, विजय कुमार, जयंतीलाल घुसर, ओमप्रकाश धारु, भीमा राम, मेघराज रति राजेश सियोता को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया।
बालोतरा. नवमनोनीत अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए।