पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को अग्रवाल समाज बंधुओं के लिए नी रिप्लेसमेंट (घुटने का जोड़ बदलने) के लिए निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सूचना प्रसारण मंत्री पूर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिविर में आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. राहुल गर्ग ने सेवा देकर 125 मरीजों को परामर्श दी। शाम 6 बजे से हाट मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के फास्टफूड एवं अन्य खाने पीने की वस्तुएं समाज के कार्यरत विभिन्न दलों की ओर से उपलब्ध करवाई गई।

प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री शरद गोयल, गीत गायन मंत्री विष्णु गर्ग, मंच संचालक निखिल बजारी ने अपनी महती भूमिका निभाई। समिति सदस्य मनीष गोयल, आशीष, विनीत, प्रतिक, सुमित, भरत गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

बालोतरा. शिविरके दौरान मरीज की जांच करते डॉक्टर।