- Hindi News
- गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन
गायहमारी माता है। गाय के दूध से लेकर गौ मूत्र तक सभी गौ उत्पादों का धार्मिक वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। जय गुरुदेव संगत की ओर से सवेरा भवन में आयोजित गौ संरक्षण कार्यक्रम के गाय को राष्ट्रीय घोषित करने के पोस्टर विमोचन के दौरान संगत के जिला उपाध्यक्ष पूनमाराम पालीवाल ने यह बात कही।
कार्यक्रम में संगत के जिला प्रवक्ता खींया राम चौधरी ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु बनाकर गाय का संरक्षण जरूरी है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कानाराम सामरिया ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए घर-घर से देश के प्रधानमंत्री राज्य की मुख्यमंत्री काे पत्र लिखकर भेजने के लिए संगत कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुखराम, कोषाध्यक्ष दूदवाल, गोसाई राम, सुरा राम पूनड़, पुष्कर शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने शाकाहार गौ संरक्षण पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
बालोतरा. पोस्टरका विमोचन करते संगत के कार्यकर्ता।