शैक्षणिक भ्रमण के लिए स्कूली दल रवाना
बालोतरा. गांधीपुरास्थित संत लिखमाराम माध्यमिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण दल रविवार को जयपुर के पर्यटन स्थलों का दो दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हुआ। स्कूल के निदेशक जितेंद्रसिंह रजोत ने बताया कि दल भ्रमण के बाद मंगलवार को वापस लौटेगा। भ्रमण में स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान, तपेंद्र सिंघवी, अनुराधा रजोत, आकांक्षा, अंबा गोस्वामी, उर्मिला चारण, मोनिका चारण, परमेश्वरी सुंदेशा, दौलाराम माली सहित स्टाफ और कक्षा 4 से 10 तक बालक-बालिकाएं होगी। जयपुर स्थित आमेर दुर्ग, हवा महल, जंतर-मंतर, जल महल आदि स्थलों से विद्यार्थी रूबरू होंगे। एडवोकेट कमल सिंह पंवार भ्रमणीय स्थलों का मार्गदर्शन करेंगे।