पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी भर्ती परीक्षा: एक दिन पहले मेले सा माहौल

पटवारी भर्ती परीक्षा: एक दिन पहले मेले सा माहौल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक जानकारियां

परीक्षाकेन्द्र के लिए ड्रेस कोड : अभ्यर्थियोंसादे कपड़ों में आएं। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल पहनकर नहीं आएं। शर्ट और बिना जेब की जर्सी, स्वेटर पहनकर आए। बड़े बटन भी नहीं हो। शर्ट में बैज नहीं हो। महिला बालों में रबर बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर आए। तलाशी में अभ्यर्थी को स्वेटर, जर्सी, जूते, मोजे उतारकर और स्कार्फ उतारकर तलाशी देनी होगी। वह सबकुछ जो अभ्यर्थियों को जानना जरूरी है

मुझेसेंटर पर कितनी बजे पहुंचना है?

12बजे से अगर आप एक मिनट भी लेट पहुंचे तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

केंद्रपर फर्नीचर नहीं तो क्या करें?

कुछकेंद्रों पर टेबल कुर्सी की व्यवस्था नहीं है। इसलिए परीक्षार्थी ओएमआर सीट के नीचे रखने के लिए स्मूथ सरफेस का गत्ता, क्लिप बोर्ड, हार्डबोर्ड ला सकते हैं ताकि गोला करने में परेशानी नहीं हो।

परीक्षाकेंद्र पर क्या लेकर जा सकता हूं?

सिर्फप्रवेश पत्र, एक आईडी और उसकी फोटो कॉपी लेकर जा सकते हैं। केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, गैजेट, पेजर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। घड़ी, चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, पैंडल पहन कर नहीं सकेंगे। पर्स, हेंड बेग तथा डायरी इत्यादि अपने साथ नहीं ला सकेंगे।

मैंमंगलसूत्र पहनकर जा सकती हूं?

हां,बोर्डने मंगलसूत्र पर रोक के आदेश को हटा दिया है। सिर्फ यह जांच होगी कि मंगलसूत्र में कोई डिवाइस तो नहीं लगा।

विकलांगोंको क्या सुविधा मिलेगी?

40%याअधिक विकलांगता वाले विशेष योग्यजन को परीक्षा में एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

बालोतरा. रेलवे स्टेशन पर एक दिन पहले ही पहुंची़ परीक्षार्थियों की भीड़।

खबरें और भी हैं...