बाड़मेर-बालोतरा के 132 केंद्रों पर कल 33292 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
महिलाएं छोटे बटन का स्वेटर, बालों में रबड़ बैड और हेयर पिन लगाकर सकती है
भास्करसंवाददाता | बालोतरा/बाड़मेर
पटवारभर्ती परीक्षा 13 फरवरी को होगी। जिले में करीब 33 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बाड़मेर जिले के करीब नौ हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने जैसलमेर जाएंगे। पटवार भर्ती परीक्षा शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी।
बाड़मेर के 73 और बालोतरा के 59 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है। परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थी को पारदर्शी नीला पेन लेकर जाना होगा। अन्य किसी प्रकार के पेन लाने की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी पेन का मतलब ऐसे पेन से है, जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रीफिल साफ नजर आता है। इसका उद्देश्य पेन के माध्यम से ब्लूटूथ जैसे उपकरण को रोकना है। ब्लूटूथ की आशंका के चलते कान पर मफलर या स्कार्फ लगाने वाले, चश्मा पहनने वाले, कान पर हाथ रखकर पेपर हल करने वाले बाथरूम में दो मिनट से अधिक समय लगाने वालों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने वाले हर परीक्षार्थी का रिकॉर्ड भी बोर्ड में भेजा जाएगा।
एसडीएम उदयभानू चारण ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर माकूल व्यवस्थाएं की गई है। बालोतरा शहर के अलावा जसोल, पचपदरा, माजीवाला, आसोतरा असाडा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 59 केंद्राधीक्षक 59 पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ 11 सर्तकता दल बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।
संवेदनशीलबूथों पर रहेगी विशेष निगरानी :बालोतरा क्षेत्र में 9 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी की व्यवस्था रहेगी। इनमें परमार्थ खेताराम स्कूल, महा भगवती स्कूल, राउप्रावि सं. 8 नरेंद्र कॉलाेनी, राजकीय माध्यमिक स्कूल, असाड़ा स्कूल, मौलाना अबुल कलाम स्कूल, राउप्रा स्कूल शिव कॉलोनी पचपदरा, खेतश्वर ब्रह्मधाम इंप्रुव स्कूल को संवेदनशील माना गया है। यहां पर पुलिस बल भी ज्यादा तैनात किया जाएगा।
इस चार्ट से समझिए कहां कितने सेंटर और परीक्षार्थी
स्थान केंद्र सरकारी निजी परीक्षार्थी
बाड़मेर73 28 47 19170
बालोतरा 59 25 32 14122
कुल132 53 79 33292
परीक्षा केंद्र वाली स्कूल-कॉलेजों में दो दिन अवकाश
पटवारीसीधी भर्ती परीक्षा के लिए जिन राजकीय एवं निजी स्कूलों-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है, वहां परीक्षा संबंधी कार्य को ध्यान में रखते हुए 12 13 फरवरी को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
परीक्षार्थी के लिए ड्रेस कोड लागू
1.परीक्षाके दौरान परीक्षार्थी सादे कपड़े पहनकर आवे। सूट, टाई, मफलर, जैकेट , कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल आदि पहनकर नहीं आवे।
2.परीक्षार्थीशर्ट, बिना जेब वाली जर्सी, स्वेटर जिसमें बड़े बटन नहीं लगे हो, पहन कर सकते हैं।
3.शर्टमें किसी तरह का कोई बैज आदि नहीं लगा हुआ हो, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री छुपाए जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आवे। महिलाएं अपने बालों में रबड़ बैड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती हैं।
4.परीक्षार्थीको परीक्षा केंद्र पर तलाशी के समय अपना स्वेटर, जर्सी, जूते, मोजे उतार कर सिर से स्कार्फ आदि हटाकर तलाशी ली जाएगी।
रीट भर्ती परीक्षा में जहां निजी परीक्षा केंद्रों में बैठक कमरों से ज्यादा अभ्यर्थियों की संख्या होने से कई परीक्षा केंद्रों पर टेंट में परीक्षा करवानी पड़ी। इस बार पटवार भर्ती परीक्षा में अधिकतम निजी या सरकारी सेंटर को 600 से ज्यादा अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था नहीं करनी होगी। वहीं सबसे कम महर्षि बाल विद्या मंदिर मावि. रेबारियों का टांका वार्ड 20 बालोतरा में अभ्यर्थियों की संख्या 64 है। जबकि बाड़मेर के छह केंद्रों पर 600-600 परीक्षार्थी बैठेंगे।
परीक्षा केंद्रों से ही सीधे उत्तरपुस्तिकाएं बाड़मेर पोस्ट ऑफिस के लिए रवाना कर दी जाएगी। पहले किसी भर्ती परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं एसडीएम कार्यालय या पंचायत समिति पर लाई जाती थी। इसके बाद यहां से बाड़मेर के लिए रवाना करवाई जाती थी। इस बार यह जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों को ही दी गई है, वे परीक्षा केंद्र से सीधे ही बाड़मेर के लिए रवाना हो जाएंगे।
परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र खोले जाएंगे। निर्धारित समय से 20 मिनट पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होते ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा पूर्ण होने से पांच मिनट पहले कक्ष बंद हो जाएगा।
बाड़मेर जिले के 132 परीक्षा केंद्रों पर 1395 कमरों में 33,292 अभ्यर्थी पटवार भर्ती परीक्षा देंगे। प्रत्येक कक्ष में दो वीक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्राधीक्षक की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद वीक्षकों को कक्ष का आवंटन होगा।
बालोतरा. स्कूलों में बैठने की व्यवस्था करवाते हुए।