कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: कुमावत
युवामोर्चा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सवाई कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कुमावत ने कार्यकर्ताओं को राजस्थान में चल रही राज्य सरकार की सभी योजनाओं को घर तक पहुंचाने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पंहुचे इसके लिए काम करने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी देवाराम चौधरी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूर्ण जानकारी के साथ योजनाओं के बारे में पता रखे। इस संबंध में विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला महामंत्री पप्पू विश्नोई ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं में कौन से गांव चयनित हुए हैं और मोर्चा किस प्रकार काम करेगा, यह बताया गया। बैठक में नगर महामंत्री महेन्द्र सिंह गोलिया ने बताया कि सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ने से रोकने जनता को लाभ नहीं मिले इसको लेकर विरोधी लोग अटकाने में लगे हैं। बैठक में जिला महामंत्री उमेश सोनी, नगर अध्यक्ष नरपत कच्छवाह, ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमितसिंह राठौड़, बसंत शर्मा, कांतिलाला, दिनेश कालूड़ी, नगर प्रवक्ता बुधाराम विश्नोई, पूर्ण प्रकाश गुप्ता, ग्रामीण प्रवक्ता खेताराम लेगा, हितेश चादेलरा, नरपत पवांर, गौतम प्रजापत, विक्रम सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री रमेश प्रजापत ने किया।