मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से गिरा पेड़
बालोतरा | बाड़मेरकी ओर जाने वाली मुख्य रोड पर यूको बैंक के सामने एक अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। इससे पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। जानकारी के अनुसार गरुवार को एक ट्रक यूको बैंक के सामने वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराया। इससे पूरा पेड़ मुख्य रोड पर गिर गया। गनिमत रही कि व्यस्ततम मार्ग पर पेड़ किसी वाहन के ऊपर नहीं गिरा, वरना जनहानि भी हो सकती थी। बाद में पेड़ को मार्ग से हटवाया गया।