पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या कॉलेज में छात्राओं का विदाई समारोह

कन्या कॉलेज में छात्राओं का विदाई समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडीआरजे कन्या कॉलेज मे बीएससी प्रथम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपनी वरिष्ठ बीएससी भाग तृतीय की छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी।

इस दौरान कॉलेज मुख्य परामर्शदाता डॉ. अरूण गौड़ ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा कॉलेज मे अच्छे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। वहीं डॉ. संजय माथुर डॉ. कमल देव चौधरी ने भी छात्राओं को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की सीख दी। कार्यक्रम में अनेक खेलों का आयोजन हुआ तथा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

बालोतरा. वरिष्ठ छात्राओं का सम्मान करती छात्राएं और कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।

खबरें और भी हैं...