श्रीयादे मंदिर में जयंती मनाई
मारूप्रजापत श्रीयादे सेवा मंडल के तत्वावधान में श्रीयादे जयंती मनाई गई। समाज के दौलत आर प्रजापत ने बताया कि नगर के हनुवंत भवन के पीछे स्थित श्रीयादे माता मंदिर में बुधवार को जयंती मनाई गई।
जयंती को लेकर दिन-भर मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की माता के समक्ष नतमस्तक होकर परिवार सुख समृद्धि की कामना की मंदिर स्थल पर सेवा मंडल की आेर से माता की फूलों से आंगी रचना की गई दिनभर प्रसादी वितरण की गई। प्रजापत ने बताया कि जयंती को लेकर बुधवार रात्रि काे मंदिर स्थल पर जागरण का आयोजन हुआ। भजन संध्या के दौरान भजन गायक राजू बालोदिया, बाबुल मोनणिया, गजेंद्र मेवाड़ा, ने अपनी मधुर वाणी से भजनों से प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर शंकरलाल गेदर, पुखराज भोभरिया, जसराज गेदर, गजेंद्र घोड़ेला, धनराज माहर, मेलाराम जेटीवाल, मोतीलाल छापरवाल सहित समाज के सैकड़ों बंधु मौजूद थे। जयंती को लेकर मंडल के नारायण सियोटा, धनराज, दिनेश भोभरिया, ललित, वासु छापरवाल, तेजाराम, वीरेंद्र, खीमराज घोड़ला, उम्मेद, वीरेंद्र जेटीवाल, सुरेश माहर ने सेवाएं दी।
बालोतरा. मंदिर में कीर्तन करते श्रद्धालु।