पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित दीनदयाल ने राष्ट्रीय अखंडता के लिए आंदोलन सत्याग्रह किए

पंडित दीनदयाल ने राष्ट्रीय अखंडता के लिए आंदोलन सत्याग्रह किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी की आेर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि खेड़ रोड़ कार्यालय पर मनाई गई। सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।

प्रवक्ता हनुमान पालीवाल महामंत्री भरत मोदी ने बताया कि पंडित दीनदयाल का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। बाल्यावस्था में माता-पिता का देहांत हो जाने के कारण नाना-नानी के पास रहकर शिक्षा ग्रहण की। तत्पश्चात 1937 से 1968 तक राष्ट्र जीवन में सक्रिय रहे। 1937 में संघ के संपर्क में आए और 5 वर्ष तक स्थानीय कार्यकर्ता के नाते कार्य किया। 1942 में राष्ट्रीय सेेवक संघ के जीवन व्रती प्रचारक बने। वर्ष 1951 में उत्तरप्रदेश में संघ का कार्यवहन करते हुए, 1951 से 1967 तक भारतीय संघ के महामंत्री बने। 29 दिसंबर 1967 को भरतीय जनसंघ का अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी में कार्य करते हुए राष्ट्रीय अखंडता के लिए कई बार आंदोलन किए एवं कई बार सत्याग्रह भी किए। कश्मीर आंदालेन भारतीय जनसंघ की आरे से चलाया गया, जिसमें एक देश में, दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चल सकते का नारा बुलंद किया।

वे एक अच्छे लेखक एवं पत्रकार भी थे, जिन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त एवं जगदगुरू शंकराचार्य जैसे साहित्य लिखे। एकात्म मानववाद के नाम से भारतीय जनसंघ के सिद्धांत और नीति प्रलेख में उद्घोषित किया गया। भारत की अखंडता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए। 10 फरवरी 1968 को अर्द्ध रात्रि में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हत्या हो गई। 11 फरवरी का दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुष्प तिथि के रूप में मनाकर उनको याद किया जाता है। इस अवसर पर पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, मंत्री नगराज प्रजापत, मंत्री त्रिलोक माली, कार्यालय मंत्री खेताराम प्रजापत, युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्रसिंह गोलिया, युमो कार्यालय प्रभारी राजेशपुरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्रद्धासुमनअर्पित

मालाणीसेवा भवन में भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य वक्ता पं. दीनदयाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा की आेर से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मालाराम बावरी, रामनारायण चौधरी, लक्ष्मणसिंह गोल, गणपतसिंह भाटी, तगाराम मेघवाल, रमेश भंसाली, वस्ताराम मेघवाल, खेमपाल तीरग आदि उपस्थित थे।

समदड़ी.ग्रामपंचायत मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जयंती के दौरान ठिठस सरपंच देवकिशन श्रीमाली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष हिम्मताराम प्रजापत, सेवानिवृत तहसीलदार सरदारसिंह, मंत्री नारायणराम कोडली सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

पाटोदी.पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा पाटोदी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में पहुंचकर मरीजों काे बिस्किट फल बांटे। पाटोदी मंडल अध्यक्ष नखतसिंह कलेवा ने कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बिस्किट फल बांटे। बाद में मैदान में बैठक कर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने एवं देश की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक सालेचा, बाबूलाल चांदोरा, नवड़ा बेरा साबूखां, गोरखाराम, रेहमत खां, मुकेश जीनगर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पाटोदी. अस्पताल में मरीजों को फल बिस्किट बांटते हुए। बालोतरा. पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...