पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैतिक कर्तव्य विषय पर हुआ व्याख्यान

नैतिक कर्तव्य विषय पर हुआ व्याख्यान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीआरकॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य सालग्राम परिहार ने नैतिक कर्तव्य विषय पर व्याख्यान दिया। परिहार ने नैतिक कर्तव्य के संदर्भ में व्यक्ति का अपने समाज के प्रति, माता-पिता के प्रति, गुरू के प्रति एवं स्वयं के प्रति नैतिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, गुरू जीवन का निर्माण करता है, इनके आशीर्वाद से हम समाज के प्रति जागरूक रहें। विद्यार्थी जीवन में निज पर शासन फिर अनुशासन की बात को ध्यान में रखकर हमें यह देखना है कि हमारे स्वयं का कर्तव्य क्या है। व्यक्ति के जीवन के प्रत्येक चरण में कई कर्तव्य होते हैं, उनके अनुरूप अपने जीवन में अपने गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं माता-पिता को स्वर्ग के प्रमाण मानकर समाज में अपना नाम रोशन कर सकता है। विशेष अपने बुजुर्गों के प्रति समर्पण के भाव से सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एच के जोशी, मोहनसिंह परिहार, डॉ. अरूण जैन, डॉ. राजेश जैन, डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी एवं फरसाराम सराणा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...