बांठिया की याद में मूर्ति लगाने की मांग
बालोतरा | नगरपरिषदके पूर्व उप सभापति रामलाल पुरोहित ने सभापति को पत्र भेजकर शहर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की याद में चौराहा बनाकर मूर्ति लगाने की मांग की। पुरोहित ने बताया कि पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की सत्यता, ईमानदारी, बेदाग छवि आज स्मरणीय है। उन्होंने जनता की सेवा में चाहे अकाल हो या भूकंप कोई अापदा हो सबसे आगे जनहित में टीम के साथ जाकर सेवाएं दी। अपने दो बार विधायक काल में बांठिया ने जनहित में कार्य करवाए, वो हमेशा स्मरणीय रहेंगे।