पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साथुनी में ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 19 को

साथुनी में ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 19 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | ठाकुरका मंदिर साथुनी पुराेहितान में प्राण प्रतिष्ठान महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

संयोजक पदमसिंह साथुनी ने बताया कि ठाकुर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज गादीपति ब्रह्मधाम के सान्निध्य में 19 फरवरी को होगी। प्राण भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदास महाराज, परेऊ मठ के गादीपति महंत ओमकार भारती, खरंटिया मठ के गादीपति किशन भारती महाराज एवं सिवाना के अभयराम महाराज के आशीर्वाद प्रेरणा में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हाेगी।

सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक के रूप में भरत शास्त्री जोधपुर कथा वाचन करेंगे। महायज्ञ 17 से 19 फरवरी तक एवं जलयात्रा 17 फरवरी को होगी। महाजागरण 18 फरवरी को एवं प्राण प्रतिष्ठा 19 फरवरी शुभ मुहूर्त में होगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद हरीश चौधरी शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...