बकाया वसूली के लिए मोटरसाइकिल कुर्क
बालोतरा. वाणिज्यिककर विभाग बालोतरा की टीम ने गुरुवार को बकाया मांगों की वसूली के लिए चलाए गए अभियान के तहत मोटरसाइकिल कुर्क करने की कार्रवाई की। सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी महेंद्र पालीवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में वाणिज्यिक कर जोधपुर के आयुक्त के आदेशानुसार टीम में दिनेश पालीवाल, ओमप्रकाश चारण, पंकज परिहार ने फर्म मुकेश सलेक्शन के मालिक मुकेश ओस्तवाल के विरुद्ध बकाया मांगों की वसूली के लिए चल संपति मोटरसाइकिल कुर्क कर कुर्की की कार्रवाई की।
बालोतरा. मोटरसाइकिलकुर्क करने की कार्रवाई विभागीय अधिकारी।